Haryana Police Constable Recruitment 2026: 5500 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी – यहाँ देखें पूरी जानकारी ( New Selection Process )

Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

haryana police constable recruitment 2026 hssc 1

HSSC ने नए साल पर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। Haryana Police Constable Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन (Advt 01/2026) जारी हो चुका है । अगर आप CET पास हैं और बेल्ट की नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।+2

इस बार कुल 5,500 पदों पर भर्ती होगी । सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई फीस नहीं (Zero Fee) लगेगी । आवेदन 11 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे हैं

इस आर्टिकल में हम आपको भर्ती से जुड़ी हर जानकारी, जैसे कि Height, Age Limit, और नया 97+3 वाला सिलेक्शन फॉर्मूला आसान भाषा में बताएंगे।

Haryana Police Constable Recruitment 2026: एक नज़र में

विभागHaryana Police (HSSC)
Advt No.01/2026
कुल पद (Total Posts)5,500
सैलरी (Salary)₹21,700 – ₹69,100 (Level-3)
फॉर्म फीस₹0 (निःशुल्क)
वेबसाइटhssc.gov.in

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

  • नोटिफिकेशन जारी: 01 जनवरी 2026
  • आवेदन शुरू (Online Apply): 11 जनवरी 2026
  • अंतिम तारीख (Last Date): 25 जनवरी 2026

वैकेंसी का विवरण (Vacancy Details)

नोटिफिकेशन के अनुसार पदों को तीन हिस्सों में बांटा गया है:

  1. Male Constable (General Duty): 4,500 पद
  2. Female Constable (General Duty): 600 पद
  3. Male Constable (GRP): 400 पद

योग्यता (Eligibility Criteria)

1. पढ़ाई (Education):

  • उम्मीदवार का 12वीं पास (10+2) होना जरूरी है ।
  • 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय होना चाहिए ।
  • जरूरी शर्त: उम्मीदवार का HSSC CET Group-C पास होना अनिवार्य है I

2. उम्र सीमा (Age Limit):

  • आपकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए (01.01.2026 के अनुसार) ।
  • आरक्षित श्रेणियों (SC/BC/EWS) को नियमानुसार 5 साल की छूट मिलेगी ।

सिलेक्शन प्रोसेस (New Selection Process 97+3)

इस बार चयन प्रक्रिया के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। Haryana Police Constable Recruitment 2026 फाइनल लिस्ट 100 नंबरों से बनेगी, जिसमें सोशल-इकोनॉमिक के नंबर नहीं जुड़ेंगे ।

  1. PMT & PST: सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा (यह केवल पास करना है) ।
  2. Written Exam: यह 97.5 नंबर (97% Weightage) का होगा ।
  3. NCC Certificate: इसके अधिकतम 3 नंबर मिलेंगे (A=1, B=2, C=3) ।
  4. Socio-Economic: इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन में इसका जिक्र फाइनल मेरिट में नहीं है ।

फिजिकल टेस्ट (Physical Test Details)

दौड़ (Running – PST):

  • पुरुष (Male): 2.5 किलोमीटर (12 मिनट में)
  • महिला (Female): 1.0 किलोमीटर (6 मिनट में)
  • Ex-Serviceman: 1.0 किलोमीटर (5 मिनट में)

हाइट और चेस्ट (Height & Chest – PMT):

  • Height (Male): 170 cm (General), 168 cm (Reserve)
  • Chest (Male): 83-87 cm (General), 81-85 cm (Reserve)
  • Height (Female): 158 cm (General), 156 cm (Reserve)

सावधान: 5वां ऑप्शन भरना जरूरी लिखित परीक्षा में Negative Marking नहीं है, लेकिन एक पेंच है। अगर आप कोई सवाल छोड़ना चाहते हैं, तो आपको OMR शीट में 5वां गोला (5th Option) भरना ही होगा। अगर आपने सवाल खाली छोड़ा, तो आपके 0.97 नंबर काट लिए जाएंगे



Important Links

Link NameLink
Apply Online (Link)Open on 11 Jan 2026
Notification DownloadDownload PDF
Official WebsiteHSSC.gov.in